प्रेमनगर में बरसाती बहाव का कहर, क्रेटा कार बही; दो की मौत
देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में देर रात कंडोली पुल के पास तेज बरसाती बहाव में एक क्रेटा कार बह गई। कार में एक युवक और दो युवतियां सवार थे।
हादसे की सूचना पर SDRF ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने करीब 2 किलोमीटर दूर से एक युवती को घायल अवस्था में बरामद कर अस्पताल पहुंचाया। वहीं, कार सवार युवक अक्षय (20) और एक अन्य युवती के शव बरामद किए गए। दोनों शवों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
#Dehradun #Premnagar #Uttarakhand #SDRF #RescueOperation #HeavyRain #RainAlert #LatestNews #UttarakhandNews #Accident #PahadSamachar