सलूम्बर: सलूंबर के लक्ष्मीनारायण मंदिर व बाबा रामदेव मंदिर में आज 13वां पाटोत्सव हुआ संपन्न, निकाली गई शोभायात्रा
सलूंबर के लक्ष्मीनारायण मंदिर व बाबा रामदेव मंदिर में आज 13वां पाटोत्सव संपन्न हुआ। शोभायात्रा में भगवान श्रीहरि के श्रीविग्रह स्वरूप को रथ में विराजित कर भजन-कीर्तन के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा श्रद्धानंद मार्ग से गांधी चौक होती हुई मंदिर परिसर में संपन्न हुई। जहां ध्वजा परिवर्तन का लाभ दिलीप अमरा खींची परिवार व महाआरती का लाभ परशराम लक्ष्मण लाल परिवार ने लिया।