मड़ावरा: गोराकलां में तिराहे के पास 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 2 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोराकलां में तिराहे के पास 20 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित मंगलवार को शाम 5 बजे मड़ावरा पुलिस ने 2लोगों को गिरफ्तार किया है। जब पुलिस बल गस्त पर था तभी मुखबिर से सूचना मिली थी कि 2लोग अवैध कच्ची शराब लिये खड़े हैं।इसी सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुँचा और दोनों लोगों को पकड़ लिया।खाना तलाशी के दौरान दोनों लोगों के पास से20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर ली गई।