तमकुही राज: माधोपुर बुजुर्ग में फोरलेन पर ट्रेलर ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत, पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के फोरलेन पर स्थित माधोपुर बुजुर्ग में ट्रेलर ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंद दिया जिससे स्कूटी सवार बैजनाथ राय उम्र 55 वर्ष निवासी फुलवरिया थाना कुचायकोट जनपद गोपालगंज बिहार की मौके पर ही मौत हो गयी है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एनएचएआई के एम्बुलेंस से CHC तमकुहीराज लाई। और विधिक कार्रवाई पूरी कर पीएम को भेज दिया है।