तमकुही राज: तमकुहीराज हाइवे चौराहे पर लगा भयंकर जाम, घंटों तक परेशान रहे राहगीर
तमकुहीराज हाइवे चौराहे पर भयंकर जाम लग गया। चौराहे पर मुख्य मार्ग पर उत्तर प्रदेश परिवहन की बसें खड़ा होकर यात्रियों को बैठाते है, जबकि अगल बगल में टैम्पू, ई-रिक्शा व ठेला वाले खड़े रहते है। इनमें से कोई भी अपना वाहन नहीं हटाता। जिससे जब भी कोई बड़ी गाड़ी ट्रक, ट्रेलर, गन्ना लदा ट्रक पहुँचता है तो खुला रास्ता नहीं मिलने से गाड़िया फस जाती है, और जाम लग जाता है।