तमकुही राज: गाजीपुर में 2 बाइकों की टक्कर में 2 लोग गंभीर रूप से हुए घायल, एक की स्थिति गंभीर
तमकुहीराज समउर मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक पर सवार दो युवकों का एक एक पैर टूट गया है। घायल जोतिष कुमार उम्र 18 वर्ष पुत्र ईश्वर व दीपेश चौधरी उम्र 17 वर्ष पुत्र चुम्मा चौघरी निवासी नौका टोला (बनवारी पट्टी) थाना ठकरहा जनपद पश्चिम चम्पारण बिहार बाइक से तमकुहीराज के रास्ते किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे।