तमकुही राज: तमकुहीराज में कलयुगी बेटों ने पैसे के लिए पिता को ईंट से मारकर किया हत्या, पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी
रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना तमकुहीराज थानाक्षेत्र के नगर पंचायत तमकुहीराज के वार्ड नंबर 11 वैष्णव नगर भटवलिया नंबर 2 में घटित हुई है। बेचे गये जमीन के पैसे के लिए तीन पुत्रों ने रिश्ते की परवाह किए बगैर ही अपने पिता के सिर को ईंट कुचकर बर्बरता पूर्वक उसकी हत्या कर दिया। घटना के बाद आरोपी मृतक के शव को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।