तमकुही राज: जवही दयाल में वर्षों से बसे भूमिहीन परिवार की झोपड़ी को दबंगों ने उजाड़ा, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा। उक्त वीडियो तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के गांव जवही दयाल में सरकारी बजंर की जमीन पर बसे एक भूमिहीन परिवार के झोपड़ी को गांव दबंगों ने उजाड़कर उन्हें बेघर करते हुए झोपड़ी में रखे समान को तहस नहस कर दिया बताया जा रहा है। पीड़ित ने इसका अंदेशा पहले ही व्यक्त कर तहसील प्रशासन व पुलिस प्रशासन को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की थी।