संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली भव्य कलश यात्रा
संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के अवसर पर ग्राम बमोरा में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के तत्वावधान में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भव्य #कलश_यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता कर संत रविदास जी के आदर्शों एवं सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कलश यात्रा में विधायक नीमच श्री दिलीपसिंह परिहार, श्री मदन गुर्जर, श्री किशोर दास बैरागी सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
ग्रामीणों ने संत शिरोमणि रविदास जी के जयकारों के साथ सामाजिक एकता, भाईचारे एवं समरसता का संदेश दिया। आयोजन ने ग्रामीणों को संत रविदास जी के समतामूलक विचारों और समाज में एकजुटता की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh
Department of Religious trusts & Endowments, MP
#Neemuch
#नीमच
Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 22, 2026