मोदनगंज: सेरथुआ फौल के समीप दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम किया, 1 घंटे तक यातायात रहा ठप्प
सेरथुआ फौल के समीप दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जहानाबाद राजगीर एस एच 71 को जाम कर दिया जिसके कारण सड़क पर आवागमन ठप हो गई। दरअसल शनिवार को उक्त सड़क पर सत्येंद्र दास नामक एक स्वच्छता कर्मी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी जिसके कारण स्वच्छता कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे बेहतर इलाज को लेकर जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया था।