मोदनगंज: पिरोघा मठ गांव में दरवाजे के समीप लगा ट्रैक्टर को चोरों ने चुराया, प्राथमिकी हुई दर्ज
पिरोघा मठ गांव में घर के समीप लगा ट्रैक्टर को चोरों के द्वारा चुरा लिया जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में पीड़ित वाहन मालिक दीनानाथ कैनेडी के बयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी के आलोक में पुलिस ने मामले में स्थानीय इलाके में लगे सीसी कैमरे को खंगालने में लगी है ताकि चोरों का सुराग मिल सके।