मोदनगंज: मोहिउद्दीनपुर में प्याऊ सेंटर के निर्माण में ₹50 हजार की रंगदारी मांगने का मामला आया सामने, जांच में जुटी पुलिस
घोषी के मोहिउद्दीनपुर गांव में पयाउ सेंटर के निर्माण में रंगदारी मांगे जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में वार्ड पार्षद अनोज कुमार के द्वारा घोषी थाना में लिखित शिकायत दी गई है। घटना के संदर्भ में वार्ड पार्षद ने बताया कि एक युवक के द्वारा 50हजार की रंगदारी मांगी गई है। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना पुलिस को दी गई है।