कवर्धा: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निवास पर कवर्धा पहुंचे बागेश्वर बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री,चरण धोकर किया आत्मीय स्वागत
30 जनवरी को कवर्धा जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी अनुसार बागेश्वर बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निवास पर पहुंचे।जहा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पूरे परिवार के साथ मिलकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज का चरण धोकर स्वागत अभिनंदन किया।इस मौके पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और उनकी धर्म पत्नी रश्मि शर्मा मौजूद रही।