कवर्धा: कवर्धा में आयोजित हनुमान कथा स्थल से डिप्टी से विजय शर्मा ने कहा महराज जी के प्रेरणा से हम सब एक हुए और हमारी ताकत बढ़ी
कवर्धा में 28 से 30 जनवरी तक बागेश्वर बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से श्री हनुमान का वाचन किया जाना है।29 जनवरी को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कथा स्थल में पहुंचे और बाबा बागेश्वर का आर्शीवाद लिया। उन्होंने कहा आपका आगमन कवर्धा में हुआ,हमारे लिए सौभाग्य और गर्व का विषय है।