कवर्धा: बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लेने कवर्धा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और सांसद संतोष पांडेय
कवर्धा में बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री द्वारा 03 दिवसीय श्री हनुमान कथा का वाचन किया जा रहा है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पांडेय और साजा विधायक ईश्वर साहू 29 जनवरी पं. धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लेने कथा स्थल पहुंचे। उपमुख्यमंत्री सहित सभी ने देश एवं प्रदेश की जनता के लिए बागेश्वर बाबा से आशीर्वाद भी लिया।