कवर्धा: केजादाह ग्राम में आयोजित जन चौपाल में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विभिन्न ग्रामों के विकास के लिए दी ₹24 लाख की सौगात
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा 29 जनवरी को कवर्धा विधानसभा के दौरे पर रहे। इस दौरान केजादाह ग्राम में उन्होंने जन चौपाल लगाई और ग्रामीणों की समस्या सुनकर निराकरण करने का आश्वासन दिया। वहीं मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मांग पर बड़ौदा कला में सर्व समाज के सामुदायिक भवन के लिए ₹15 लाख और सिंगारपुर और सोनपुर में सीसी रोड की घोषणा की।