कवर्धा: ग्राम केजादाह में आयोजित छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति से जुड़े मेला-मड़ई कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री शर्मा
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा 29 जनवरी को ग्राम केजादाह में आयोजित छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति से जुड़े मेला-मड़ई कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की और कार्यक्रम की शुरुआत की। उपमुख्यमंत्री शर्मा का कार्यक्रम में पहुंचने पर छत्तीसगढ़ की लोक पारंपरिक वेशभूषा में तैयार यादव समाज के द्वारा स्वागत किया गया।