मोठ: मोंठ में 9 अक्टूबर को विराट दंगल, निरहुआ समेत नामचीन कलाकारों की प्रस्तुति से सजेगा कार्यक्रम
Moth, Jhansi | Oct 8, 2026 मोंठ में 9 अक्टूबर को विराट दंगल का आयोजन होगा। दंगल में हजारों दंगल प्रेमियों के पहुंचने की उम्मीद है। विधायक जवाहर लाल राजपूत ने तैयारियों का जायजा लेकर जनता को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। भोजपुरी स्टार निरहुआ, भजन गायक प्रणव सिंह और बुंदेली गायिका मुस्कान प्रजापति की प्रस्तुतियां कार्यक्रम का आकर्षण रहेंगी।