थानागांव कस्बे में चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते चार दुकानों को निशाना बना डाला। रेउसा ब्लॉक प्रमुख के कॉम्प्लेक्स में स्थित दुकानों के शटर और ताले तोड़कर चोर लाखों रुपये की नकदी व सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब दुकानदार रोजाना की तरह दुकान खोलने पहुंचे और शटर टूटे देख उनके होश उड़ गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।