चूरू: चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिन्दू नववर्ष के शुभारंभ पर चूरू में हुए विविध कार्यक्रम, राहगीरों का तिलक लगाकर किया गया स्वागत
Churu, Churu | Mar 30, 2025 भारत विकास परिषद शाखा द्वारा द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिन्दू नववर्ष के आगमन पर सुभाष चौक पर चूरू जनपद की महिला व पुरूष राहगीरों का तिलक लगाकर एवं नीम की कोंपल, मिठाई खिलाकर स्वागत किया। जिला समन्वयक उमेशचंद्र चौहान ने सभी नागरिकों के लिये उत्तम स्वास्थ्य, व्यापार व खुशहाल जीवन की मंगलकामना की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से वर्ष प्रतिपदा मनाया गया।