चूरू: कलेक्ट्रेट के जर्जर भवन से महिला थाना भवन में शिफ्ट हुआ एसपी दफ्तर, पूजा अर्चना के बाद एसपी ने ली मीटिंग
Churu, Churu | Mar 30, 2025 चूरू कलेक्ट्रेट की कंडम बिल्डिंग में संचालित एसपी दफ्तर को यहां से रविवार को शिफ्ट कर दिया गया है। चूरू का एसपी ऑफिस अब महिला थाना भवन में संचालित होगा। महिला थाना को पुरानी कोतवाली थाना बिल्डिंग में शिफ्ट किया जा चुका है। चैत्र नवरात्रा के स्थापना पर रविवार को पूजा अर्चना के बाद नये भवन में एसपी ऑफिस को शिफ्ट किया गया।