चूरू: सैनिक बस्ती स्थित वीर तेजाजी भवन में राजस्थान जाट महासभा की मीटिंग हुई, जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया
Churu, Churu | Mar 30, 2025 चूरू के सैनिक बस्ती स्थित वीर तेजाजी भवन में रविवार को राजस्थान जाट महासभा की मीटिंग हुई। मीटिंग में लोक देवता वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति को असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित करने की निंदा की गई। मीटिंग में जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जाट महासभा के जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह कस्वां की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में प्रदेश उपाध्यक्ष रामरतन सिहाग मौजूद रहे।