चूरू: राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष में स्टेडियम से हुई 'रन फॉर फिट राजस्थान', विधायक हरलाल सहारण ने दिखाई हरी झंडी
Churu, Churu | Mar 30, 2025 राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष में रविवार को जिला मुख्यालय पर रन फॉर फिट राजस्थान आयोजित की गई। विधायक हरलाल सहारण व एसडीएम बिजेन्द्र सिंह ने जिला खेल स्टेडियम से रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रन जिला खेल स्टेडियम से रवाना होकर नेचर पार्क पहुंची। इस मौके पर संबोधित करते हुए विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि सम्पूर्ण शारीरिक विकास के लिए खेल जरूरी हैं।