चूरू: काकलासर गांव में एक किसान ने खेत में भूलवश किया कीटनाशक का सेवन, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Churu, Churu | Mar 30, 2025 चूरू जिले की सरदारशहर तहसील के गांव काकलासर के खेत में रविवार को एक किसान ने भूल से कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।