कोलायत: किसानों के लिए जरूरी सूचना, फार्म रजिस्ट्री व किसान गिरदावरी को लेकर कोलायत प्रशासन सक्रिय, फार्मर आईडी बनाने की अपील
मौसम की बेरुखी और प्राकृतिक परिस्थितियों के चलते कोलायत क्षेत्र में किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान ने चिंता बढ़ा दी है। कई खेतों में फसलें पूरी तरह बर्बाद होने का दावा करते हुए किसानों ने प्रशासन से वास्तविक एवं निष्पक्ष गिरदावरी करवाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि खेतों में हुए नुकसान का सही आकलन मौके पर पहुंचकर ही किया जा सकता है।