पोहरी: थाना परिसर में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित, एसडीओपी-थाना प्रभारी व पुलिस बल रहे मौजूद
Pohri, Shivpuri | Oct 20, 2026 विजयादशमी के अवसर पर मंगलवार दोपहर 12 बजे पोहरी थाना परिसर में पारंपरिक शस्त्र पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस बल द्वारा पूरे विधि-विधान के साथ शस्त्रों और शासकीय वाहनों की पूजा-अर्चना की गई।थाना परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में एसडीओपी आनंद राय, थाना प्रभारी निरीक्षक रवि चौहान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।