हसनपुर: हत्या के मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को हसनपुर पुलिस ने दबोचा, दोनों फरार चल रहे थे
हसनपुर। थाना हसनपुर पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र पुत्र जगदीश (21) और प्रदीप उर्फ नन्हे पुत्र लीलाधर (19) निवासी ग्राम चक की मढ़ैया सतेड़ा, थाना हसनपुर।