हज़ारीबाग: हजारीबाग डेली मार्केट चोरी मामले में एक गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध
हजारीबाग डेली मार्केट चोरी मामले में एक गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध हजारीबाग के डेली मार्केट सब्जी मंडी में दुकान का ताला तोड़कर नकदी और मॉनिटर चोरी करने के मामले में सदर थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने करीब 18 वर्षीय कृष्णा खंडेलवाल को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच से आरोपियों तक पहुंची पुलिस।