भंडरा: विशु सेंदरा को लेकर भरनो में सामाजिक बैठक, ग्रामीणों और युवाओं की भागीदारी पर ज़ोर
लोहरदगा भरनो क्षेत्र के पांच पड़हा वरांडा में आगामी 18, 19 और 20 मई 2026 को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय पारंपरिक विशु सेंदरा को लेकर ग्रामीणों के बीच जागरूकता बढ़ाने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। शनिवार और सोमवार को दोपहर लगभग 1 :30 बजे आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता सुधु पहान ने की।