चास: बोकारो के सेक्टर 4 ओल्ड सिटी सेंटर में अब पार्किंग शुल्क लगेगा
Chas, Bokaro | Nov 4, 2025 बोकारो स्टील टाउनशिप के ओल्ड सिटी सेंटर में बुधवार से तीन स्थानों को पेड पार्किंग जोन घोषित कर दिया गया। खट्टा-मीठा के सामने एगरोल ठेला स्थल, उसके बगल का मार्केट जहां अतिक्रमित दुकानें लगी हैं, और पंजाब नेशनल बैंक के सामने शराब दुकान वाली साइड—इन तीनों जगहों को बीएसएल नगर प्रशासन ने पेड पार्किंग क्षेत्र बनाया है।