चास: चेक पोस्ट पर कार से डिवाइडर में टक्कर मारने वाले ड्राइवर और उसके साथी को युवाओं ने पुलिस को सौंपा
Chas, Bokaro | Nov 4, 2025 आईआरबी जवान सोनू की हत्या के मामले में सोमवार को परिजन एवं स्थानीय लोगों द्वारा निकाला गया कैंडल मार्च के दौरान अनियंत्रित कार चास चेकपोस्ट में भारत माता की प्रतिमा के किनारे लगे डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद मार्च में शामिल युवाओं के द्वारा ड्राइवर एवं उसके सहयोगी को पड़कर जमकर धुलाई की गई ।उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया ।