तिजारा: हनुमान बेनीवाल तिजारा पहुंचे, केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर बरसे
Tijara, Alwar | Apr 23, 2026 नागौर सांसद और आरएलपी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल तिजारा पहुंचे। एक निजी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। गुरुवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के अनुसार बेनीवाल ने कहा कि 2028 में उनकी पार्टी तिजारा से चुनाव लड़ेगी। बेनीवाल ने राजस्थान में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई। उन्होंने कहा प्रदेश में आमजन असुरक्षित महसूस कर रहा है।