बहराइच: सिद्धनाथ मंदिर सहित जनपद के शिव मंदिरों में सावन के तीसरे सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी
जनपद में सावन के तीसरे सोमवार पर शहर स्थित पांडव कालीन सिद्धनाथ मंदिर सहित जिले के शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए आस्था का सैलाब उमड पड़ा। मध्य रात्रि से ही कावड़ियों और श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला मंदिरों में शुरू हो गया। सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ को देते हुए प्रशासन अलर्ट है और पुलिस बल तैनात है।