धौलपुर: 9 सितंबर को जनता चुन लेगी अपना वार्ड खेवनहार, धौलपुर में प्रथम चरण के निकाय चुनावों के लिए थमा प्रचार शोर
र। नगर परिषद धौलपुर सहित सैंपऊ, बाड़ी, मनियां और राजाखेड़ा निकायों में प्रथम चरण के तहत 9 सितंबर को होने वाले मतदान के लिए सोमवार शाम 6 बजे चुनावी प्रचार का शोरगुल पूरी तरह थम गया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। शहर की गलियों, चौराहों और वार्डों में दिनभर रैलियों, रोड-शो और लाउडस्पीकरों का बोलबाला