हरदोई: यूपी शासन की टीम ने हरदोई के जिला महिला अस्पताल का किया निरीक्षण, अस्पताल में मिली खामियां, जताई नाराजगी
Hardoi, Hardoi | Jan 10, 2026 हरदोई में यूपी शासन की एक टीम ने 3 दिन जिले में रहकर यहां की स्वास्थ्य सेवाओ को परखा और टीम आज जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण कर हकीकत जानने पहुंची।यहां अस्पताल में प्रसूताओं को मीनू के अनुसार भोजन न मिलना,दवा काउंटर पर निजी रजिस्टर पर दवाओं का लेखा-जोखा दर्ज मिला।प्रसव कक्ष में भर्ती किए गए मरीजों का रजिस्टरों पर विवरण अधूरा मिला।