हरदोई: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाले अभियुक्त को GRP पुलिस ने पकड़ा, पर्स व जरूरी दस्तावेज बरामद
Hardoi, Hardoi | Jan 10, 2026 हरदोई की जीआरपी पुलिस ने अभियान के तहत एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का पर्स एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 4300 रुपये बताई जा रही है।इस अभियान के तहत चोरी,लूट,जहरखुरानी, मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।