हरदोई: शहर की लखनऊ चुंगी पर कार डिवाइडर से टकराई, तीन की हालत गंभीर
Hardoi, Hardoi | Jan 10, 2026 शुक्रवार रात शहर की लखनऊ चुंगी चौकी के पास डिवाइडर से टकराकर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त कार में 4 लोग सवार थे, जो लखनऊ से हरदोई अपने रिश्तेदारों के यहाँ आ रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 3 लोगों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।