तिजारा: कारेंडा ग्राम के विकास अधिकारी शौकीन खान को निलंबित किया गया, ग्राम विकास शिविर में अनुपस्थित रहने पर हुई कार्रवाई
Tijara, Alwar | Jun 20, 2026 शनिवार सुबह 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार संचालित ग्रामीण विकास सेवा शिविर 2026 में अनुपस्थित रहने और शिविर की व्यवस्था में लापरवाही बरतने के आरोप में ग्राम पंचायत कारेण्डा के ग्राम विकास अधिकारी शौकीन खान को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में पंचायत समिति तिजारा के विकास अधिकारी ने आदेश जारी किए हैं शौकीन खान पर शिविर के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप है।