भीलवाड़ा: महाविद्यालय प्रबंधन पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ और अवैध वसूली के आरोप, छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन
बिजौलिया स्थित श्री जी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संस्थान प्रबंधन पर मानसिक शोषण, अवैध वसूली और जातिगत अपमान करने के गंभीर आरोप लगाते हुए मंगलवार शाम करीब 4 बजे जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को शिकायत सौंपी है।