#चित्रकूट
प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने बताया कि आज दिनाँक 29 सितम्बर 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चित्रकूट में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज Idea/Model Presentation & Screening Session का आयोजन किया गया जिसमे संस्थान के प्रधानाचार्य, कर्मिकगण, प्रतिभागी एवं प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे।
प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चित्रकूट द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभागियों के मॉडलो का अवलोकन किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रधानाचार्य द्वारा प्रतिभागियों को स्थानीय नवप्रवर्तक (इनोवेटर) के रूप में कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया है एवं अवगत कराया कि आज के कार्यक्रम में चयनित प्रतिभागियों को जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। जिसका आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मानिकपुर चित्रकूट में दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को किया जायेगा।