पतेरिया गांव के युवक ने की आत्महत्या, परिजनों ने SCST मुकदमे को बताई आत्महत्या की वजह
परिजनों की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
चित्रकूट पुलिस ने साझा की पूरी जानकारी
थाना मानिकपुर अंतर्गत ग्राम गढ़चपा मजरा पतेरिया निवासी युवक द्वारा फांसी लगाये जाने के सम्बन्ध में -
पुलिस के अनुसार ,
"दिनांक 27.09.2026 को दोपहर में थाना मानिकपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गढ़चपा मजरा पतेरिया निवासी एक 22 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगा ली गई । सूचना पर थाना मानिकपुर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर शव का पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया।
-आज दिनांक 28.09.2026 को परिजनों द्वारा एक तहरीर दी गई है जिसमें उनके द्वारा आरोप लगाया गया है कि जुलाई माह में उनके मृतक पुत्र के विरुद्ध थाना मानिकपुर में मु0अ0सं0 108/2026 धारा 352, 351(3) BNS व 3(1)द SC/ST Act का अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसके दबाव में वह मानसिक तनाव में था। दिनांक 25.09.2026 को वह काम से घर लौटा था और उस दिन घर के बगल के कुछ लोगों से उसका विवाद हुआ था, इन्हीं सब बातों से आहत होकर उसने फांसी लगा ली।
परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना मानिकपुर पर मु0अ0सं0 155/26 धारा 108, 352, 351(3) BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।"
उपर्युक्त प्रकरण के सम्बन्ध में एएसपी पीयूषकांत राय की वीडियो बयान