हसपुरा: प्रखंड परिसर से संत गुरु शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर निकाली गई कलश यात्रा, जिसमें समानता और भाईचारे का दिया गया संदेश
हसपुरा प्रखंड परिसर से गुरुवार को संत गुरु शिरोमणि रविदास जी की 650 वीं जयंती पर कलश यात्रा निकाली गई।जिसे प्रमुख श्रीनिवास सिंह , प्रखंड विकास पदाधिकारी ने हरि झंडा दिखाकर हसपुरा डिह स्थित महादलित टोला के लिए रवाना किया। इस दौरान समाजिक समरसता व भाईचारे का संदेश के साथ-साथ सरकार के कल्याण से जुड़े योजनाओं को बताया गया।