टीकमगढ़: श्रीनगर गांव में 3 लोगों ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट, देहात थाना पुलिस ने कराई एमएलसी; मामला दर्ज
देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई है। घायल व्यक्ति का नाम शंकर है। पीड़ित शंकर ने बताया कि गांव के ही बिहारी लालू और एक अन्य व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की है। पीड़ित ने बताया कि अनावेदक उसको सड़क से निकलने नहीं देते है, विरोध करने पर तीन लोगों ने डंडों से मारपीट की है।