कनवास: सुकेत हाट बाजार और मेन बस स्टैंड पर सावर्जनिक निर्माण विभाग ने अतिक्रमण के खिलाफ की कार्रवाई, सड़क पर लगे ठेलों को हटाया
Kanwas, Kota | Jan 15, 2025 सुकेत में बुधवार शाम करीब 5:30 बजे सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मेन बस स्टैंड से लेकर हाट बाजार तक सड़क परिधि में लगी दुकानों, ठेलों वालो सहित अवैध निर्माण करने वाले अतिक्रमियों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान टीम शाम को जेसीबी मशीन के साथ में पहुचीं। जहां उन्होंने जाम का कारण बने ठेलों को हटाया। वही नाले के ऊपर किए गए निर्माण को ध्वसत किया।