खरसावां में 16 जुलाई से आयोजित होने वाली ऐतिहासिक सरकारी रथयात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है.सोमवार दोपहर लगभग एक बजे खरसावां अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी कप्तान सिंकू की अध्यक्षता में पूजा समिति की बैठक हुई. बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वच्छता, विद्युत सज्जा तथा पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई