पुलिया के पास लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले भटगांव के एक आरोपी को कोमा खान पुलिस ने किया गिरफ्तार
भटगांव के समीप पुलिया के पास लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को कोमा खान पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। भटगांव निवासी आरोपी के द्वारा लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर कोमा खान पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया है।