किशोरी को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ तुम गांव थाना में अपराध दर्ज
तुम गांव थाना क्षेत्र निवासी किशोरी को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाया गया है । आसपास पता तलाश करने के बाद भी कहीं पता नहीं चलने पर, किशोरी के पिता ने तुम गांव थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है । प्रार्थी की रिपोर्ट पर तुमगांव पुलिस ने , अज्ञात आरोपी के खिलाफ उपरोक्त मामले में अपराध दर्ज करते हुए विवेचना प्रारंभ कर दी है ।