कुरूभांठा के एक व्यक्ति को तीन लीटर देसी महुआ शराब के साथ खल्लारी पुलिस ने किया गिरफ्तार
खम्हरिया तालाब के पास शराब बेच रहे कुरूभांठा के एक व्यक्ति को खल्लारी पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट 34 (1) की कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि आरोपी के द्वारा खमरिया में तालाब के पास शराब रखकर बेचने का कार्य किया जा रहा था। वहीं मुखबिर की सूचना पर खल्लारी पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी के कब्जे से 3 लीटर शराब जब्त करते हुए कार्रवाई की है।