विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से युवक बुरी तरह झुलसा , तार बिछाने वाले खल्लारी के तीन आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज
केकरा ताल जंगल की ओर शौच के लिए गया युवक विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया है । उपरोक्त मामले में खल्लारी निवासी प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने खल्लारी के ही तीन लोगों के खिलाफ , शिकार करने की नीयत से विद्युत प्रवाहित तार बिछाने का अपराध दर्ज किया है । घायल युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है ।