किशनगंज: जलवाड़ा में वन कर्मियों पर चारदीवारी कर अतिक्रमण करने से रोकने पर हुआ जानलेवा हमला, 2 लोग हुए घायल
शुक्रवार दोपहर 12 बजे जानकारी मिली कि किशनगंज उपखंड क्षेत्र के जलवाड़ा नाका के अहमदी वन खंड में अति कर्मियों ने वन कर्मियों पर पथराव कर दिया। इससे दो लोग घायल हो गए। इसमें एक वनकर्मी दूसरा निजी तौर पर लगाया सुरक्षा गार्ड शामिल है। वन कर्मियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। इस दौरान वनपाल और सुरक्षा गार्ड घायल हो गए हैं।